कुर्सी पर बैठकर पैर हिलाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 08:56

आपके आसपास भी ऐसे कई लोग होंगे जो बैठकर बात करते हुए जोर-जोर से पैरों को हिलाते रहते हैं. कई बार लेटे हुए पैर हिलाने की आदत कई लोगों में होती है. इस आदत से कोई नुकसान दिखाई नहीं देता लेकिन इसके कई स्वास्थ्यगत नुकसान हैं. और खासतौर पर ये इशारा है शरीर में आयरन की कमी का. इसलिए आप भी ऐसे लोगों को टोककर ही कर्तव्य की इतिश्री न कर लें, बल्कि पूरा चेकअप करवाएं.

यह समस्या लगभग 10 फीसदी लोगों को होती ही है. 35 साल से अधिक उम्र में लोगों में यह अधिक कॉमन है. रेस्टलेस सिंड्रोम नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारी है. हालांकि पैर हिलाते रहने की कोई और वजह भी हो सकती है. तो एक्सपर्ट से सलाह लिए बिना कोई वजह न मानें.

पैर हिलाने पर व्यक्ति में डोपामाइन हॉर्मोन निकलता है, जिसके कारण उसे ऐसा बार-बार करने का मन करता है. इस समस्या को स्लीप डिसऑर्डर भी कहा जाता है. नींद पूरी न होने पर इंसान थका हुआ महसूस करता है. इसका जांच करने लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है.

यह रोग आयरन की कमी के कारण हो जाता है. इसके अलावा किडनी, पार्किंसंस से पीडि़त मरीजों व गर्भवती महिलाओं में डिलीवरी के अंतिम दिनों में हार्मोनल बदलाव भी कारण हो सकते हैं. शुगर, बीपी व हृदय रोगियों में इसका खतरा ज्यादा रहता है.

इस बीमारी के इलाज के लिए आयरन की दवा ली जाती है. बीमारी गंभीर होने पर अन्य दवाएं दी जाती हैं जो सोने से दो घंटे पहले लेनी होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info